Madhubani News : विशनपुर धोबीघाट के निकट संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशनपुर धोबीघाट के पास सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के विशनपुर धोबीघाट के पास सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान साहरघाट थाना के त्रिमुहान निवासी रामवृक्ष यादव के पुत्र नुधो यादव (36) के रूप में हुई. शव देखने पर प्रतीत हो रहा था कि युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर शव को सड़क किनारे में फेंक दिया गया हो. शव के निकट से मृतक की बाइक भी बरामद हुई है. मृतक की कलाई में घड़ी व जेब से मोबाइल भी था. रविवार की सुबह जब आसपास लोग धोबी घाट के पास से आवाजाही कर रहे थे तो सड़क किनारे शव को फेंका देखा. इसके बाद वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. इसकी खबर मिलते ही मृतक के परिजन शव बरामदगी स्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव की शिनाख्त की. इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी. इसके बाद एसडीपीओ निशिकांत भारती व बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की. परिजनों ने बताया कि नुधो यादव जयपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था. करीब 10 दिन पहले ही वह अपने घर आया था. पिछले शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास अपने घर में भूसा रख रहा था. इसी दौरान बेनीपट्टी थाना के अग्रोपट्टी गांव के ममेरा साला बौआजी यादव उसे बुलाकर ले गया. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था. अनजाने भय से परिजन रात भर परेशान रहे. रविवार की सुबह विशनपुर के धोबीघाट पुल के निकट खून से लथपथ एक शव देखे जाने की खबर फैली तो वे लोग वहां पहुंचे. शरीर पर चोट के कई निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. बताया जा रहा है कि नुधो यादव का ससुराल सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना के बलसा गांव में है. पुलिस उसके साला सीतामढ़ी जिले के चरौत थाना के बलसा निवासी नवीन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसको 3 पुत्री व एक पुत्र है. शव बरामद होने के बाद से गांव में मातम पसर गया. उसकी पत्नी रानी देवी व मां दहनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन