Madhubani News : मछली मारने के दौरान युवक डूबा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मछली मारने के दौरान युवक डूबा

बरैल स्थित कोसी मुख्य नहर के साइफन में बुधवार को मछली मारने गया युवक डूब गया.

विज्ञापन

बाबूबरही.

बरैल स्थित कोसी मुख्य नहर के साइफन में बुधवार को मछली मारने गया युवक डूब गया. बताया जा रहा है कि बरैल कोसी नहर तटबंध पर ही घर बनाकर रह रहे 35 वर्षीय जीबछ राम मछली मारने गया था. साइफन के पास जाते ही वह तेजी से फिसल कर अंदर चला गया. दोबारा ऊपर नहीं आने पर बाहर खड़े लोग शोर मचाने लगे, लोगों को जुटने के बाद स्थानीय स्तर से तलाश शुरू हुई, इधर, जानकारी मिलते ही सीओ लीलावती कुमारी व एएसएचओ संतोष कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को कहा गया है. साइफन से पानी निकालने के लिए अग्निशमन की गाड़ी पहुंच चुकी है, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण प्रयास विफल रहा है, कहा कि गुरुवार की सुबह से प्रयास किया जाएगा, इधर घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पडी़. गांव में मातम पसरा हुआ हैं. परिजनों को रो – रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन