Madhubani News : तालाब में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : तालाब में डूबने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र स्थित ठेगहा निवासी अमरेश कुमार यादव के पुत्र कमलेश कुमार यादव 35 वर्ष बुधवार की देर रात ब्रह्म स्थान पुरनी पोखर में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र स्थित ठेगहा निवासी अमरेश कुमार यादव के पुत्र कमलेश कुमार यादव 35 वर्ष बुधवार की देर रात ब्रह्म स्थान पुरनी पोखर में डूबने से मौत हो गयी. कमलेश कुमार यादव के तालाब में डूबने की खबर सुनकर ग्रामीण वहां जमा हो गये. प्रमुख कुमारी उषा ने घटना की सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पानी से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि कमलेश कुमार यादव देर रात में शौच के लिए घर से निकला था. जहां उसका पैर फिसलने पर पोखर के गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर मृतक कमलेश के छोटा भाई ने स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन