Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव कमला नहर से बरामद

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव कमला नहर से बरामद

थाना क्षेत्र के बिटुहर गांव में संदेहास्पद स्थिति में कमला नहर से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

हरलाखी. थाना क्षेत्र के बिटुहर गांव में संदेहास्पद स्थिति में कमला नहर से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना मंगलवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार, धनेश्वर मंडल की 30 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी अहले सुबह शौच के लिए बाहर निकली थीं, लेकिन दो घंटे बाद भी घर नहीं लौटी, तो बड़े पुत्र ने मामा को फोन किया. उसके बाद मायके वाले सोंठगांव गांव से पहुंचे, जहां खोजबीन के क्रम में कमला नहर में महिला का शव मिला. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. वहीं, घटना की सूचना के बाद बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन