Madhubani News :चार दिनों से मोहल्लों में जमा पानी से लोगों का जीना हुआ मुहाल
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 10:24 PM
नगर निगम क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न मोहल्लों,टोलों, कॉलोनियों एवं सड़कों पर जल जमाव से स्थानीय निवासी परेशान हैं.
मधुबनी. नगर निगम क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न मोहल्लों,टोलों, कॉलोनियों एवं सड़कों पर जल जमाव से स्थानीय निवासी परेशान हैं. जल जमाव की समस्या खासकर आदर्श नगर कॉलोनी,बीएन झा कॉलोनी, गौशाला मोहल्ला, चवन्नी पट्टी, प्रगति नगर, जेपी कॉलोनी, हनुमान बाग मोहल्ला, मैक्सी स्टैंड मोहल्ला, धोबिया टोली, नोनिया टोली सहित अन्य कई जगहों पर है. पिछले चार दिनों से बीएन झा कॉलोनी की सड़कों पर जल जमाव की स्थित बनी हुई है. कॉलोनी के निवासी प्रो. शैलेंद्र कुमार झा, अनुपम राजा, सुनील चंद्र मिश्र सहित ने बताया कि राज कैनाल जाम रहने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है. जल निकासी नहीं होने के कारण पानी में फैली गंदगी से महामारी की आशंका बढ़ गयी है. जल जमाव के कारण बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है. आदर्श नगर मोहल्ला निवासी बिंदु ठाकुर ने बताया कि जल जमाव के कारण लोग घर से निकल नहीं पाते हैं. जल निकासी की व्यवस्था सही ढंग से नगर निगम द्वारा नहीं किये जाने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. वार्ड नंबर 15 के वार्ड पार्षद रुम्मी देवी के प्रतिनिधि सुरेंद्र मंडल ने कहा कि जिस तरह गिलेशन बाजार की साफ सफाई के लिए वार्ड के अतिरिक्त सालों भर अलग से मैनुअल लेबर नगर निगम द्वारा लगाया जाता है उसी तरह स्टेशन मोहल्ला में राज कैनाल की सफाई के लिए 6 मैनुअल लेबर प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाए. कारण राज केनाल से ही शहर की आधी आबादी की जल की निकासी होती है. क्या कहते हैं अधिकारी निगम क्षेत्र में तीनों कैनाल की सफाई बार बार किया जाता रहा है. वर्तमान में राज कैनाल की सफाई के लिए मैनुअल लेबर एवं जेसीबी लगाकर सफाई कराई जा रही है. शीघ्र ही पूरे शहर से जल निकासी हो जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










