ई बिहार है भैया… शादी के कार्ड पर लिखा “TRE4 Applicant”, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Updated:
विज्ञापन
Viral wedding card from bihar

Viral Wedding Card From Bihar

Viral Shadi Card: बिहार के मधुबनी जिले का एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. शादी के कार्ड पर लड़की के नाम के आगे बड़े ही गर्व से लिखा गया है “TRE4 Applicant”. लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Viral Shadi Card: शादियों में कार्ड का महत्व होता है. शादी का कार्ड आमतौर पर लोगों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से बनाया जाता है, जिसमें शादी और प्रोग्राम से जुड़े सभी डिटेल्स होते हैं. लेकिन, क्या हो जब कार्ड में आपको कुछ ऐसा दिख जाए जिसे देखकर आप हंसी के मारे लोटपोट हो जाएं. इंटरनेट पर बिहार के किसी युवती की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. जिसमें एक खास चिज लिखा होने की वजह से वह खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, दुल्हन के नाम के आगे गर्व से लिखा गया है “TRE4 Applicant”. यानी सरकारी नौकरी में फॉर्म डाली है. नौकरी की दावेदार हैं. कार्ड देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. 

दरअसल, कुछ दिनों पहले भी एक कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था कि “बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड”. वहीं दुल्हन का नाम आयुष्मती कुमारी लिखा है. वायरल कार्ड को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बिहार शिक्षक मंच के नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. 

गोपालगंज में शादी के एक सप्ताह बाद भागी दुल्हन

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र स्थित रामपुर चकरवां गांव से एक नवविवाहिता शादी के महज एक सप्ताह बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है और यह चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. रामपुर चकरवां गांव निवासी हुसैन अंसारी के बेटे की शादी एक सप्ताह पहले कटेया थाना क्षेत्र के छितौना गांव की रहने वाली दुल्हन के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद दुल्हन ससुराल में रहने लगी थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन, शादी के कुछ ही दिनों बाद एक रात वह अचानक घर से गायब हो गयी. परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में पता चला कि दुल्हन अपने मायके के ही एक युवक धीरज कुमार के साथ फरार हो गयी है. धीरज कुमार के पिता शिव भगत पर भी इस पूरे मामले में संलिप्तता का आरोप है.

ALSO READ: Bulldozer Action: बिहार के इस जिले में चलेगा बुलडोजर, मौके पर पुलिस फोर्स की मांग

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन