Madhubani News : बोकारो में आयोजित कार्यशाला में भाग लेगी खजौली प्रमुख कुमारी उषा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के आइआईटी बोकारो में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय कार्यशाला में खजौली प्रमुख कुमारी उषा भाग लेगीं.

विज्ञापन

खजौली.

झारखंड के आइआईटी बोकारो में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय कार्यशाला में खजौली प्रमुख कुमारी उषा भाग लेगीं. बिहार पंचायती राज विभाग पटना की ओर से खजौली प्रमुख कुमारी उषा का चयन किया गया हैकि प्रबंधन विकास (एमडीपी) विषय पर 7 से 11अप्रैल तक कार्यक्रम होना है. यह जानकारी बिहार पंचायती राज बिहार पटना के निदेशक ने पत्र जारी कर प्रमुख कुमारी उषा को दी है. सभी राज्यों से बेहतर विकास प्रबंधन करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए चयन किया गया है.

बिहार के छह सदस्यीय पंचायत प्रतिनिधि के दल में कुमारी उषा दरभंगा प्रमंडल से इकलौती पंचायत प्रतिनिधि है. जिनका चयन किया गया है. राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए चयन होने पर प्रमुख कुमारी उषा ने बताया कि कार्यशाला में देश के सभी राज्यों के बेहतर काम करने वाले पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने राज्य के मॉडल एक दूसरे को साझा करेंगे. साथ ही विकास के बेहतर प्रबंधन के गुर सीखेंगे. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय फलक पर बिहार के पंचायत से संबंधित बेहतर विकास प्रबंधन की उनके द्वारा प्रस्तुति किया जाना सचमुच में मेरे लिए व समूचे प्रखंड वासियों के लिए गौरव का पल होगा. उनके चयन से स्थानीय जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह, मुखिया अर्जुन सिंह, पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बबलू महतो, श्रीमोहन झा सहित पंसस श्रीनाथ नाग मणि, मो.अंसारी, ललन कुमार सिंह, पंचायत प्रतिनिधि में खुशी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन