Madhubani News : अनियंत्रित कार पलटी, बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : अनियंत्रित कार पलटी, बाल-बाल बचे

लखनौर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

विज्ञापन

Madhubani News : लखनौर/ झंझारपुर. लखनौर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सहरसा से झंझारपुर की ओर जा रही एक कार रुपौली गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन में घुस गई और पलट गई. हादसे में चालक समेत कार पर सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी का दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक मुकेश कुमार तथा उसके साथ विक्की कुमार और राज कुमार को जांच-पड़ताल के लिए थाना ले आई. मेडिकल जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन