Madhubani News : अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उप कप्तान बने उज्ज्वल राज

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट टीम का उप कप्तान के लिए उज्ज्वल राज का चयन किया गया है. वे प्रखंड के डामू निवासी रवींद्र नारायण राय के सुपुत्र हैं.

विज्ञापन

बासोपट्टी.

जिला क्रिकेट टीम का उप कप्तान के लिए उज्ज्वल राज का चयन किया गया है. वे प्रखंड के डामू निवासी रवींद्र नारायण राय के सुपुत्र हैं. उज्ज्वल डीपीएस मधुबनी से दसवीं की परीक्षा दिए हैं. वे फिलहाल पटना में कम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में खेल का प्रैक्टिस कर रहे हैं. वे रांची में वर्ष 2023 में जेके क्रिकेट एकेडमी टीम का कप्तान रह चुके हैं. उनमें टीम में समन्वय बनाकर टीम की जिम्मेवारी निभाने की खासियत है. जिला क्रिकेट टीम में उप कप्तान के रूप में उज्ज्वल के चयन होने से उनकी मां किरण कला व पिता सहित अन्य परिजनों में खुशी है. इनके चयन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में काफी खुशी है. उज्ज्वल गेंदबाज के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे.

उज्ज्वल ने बताया कि अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता और माता का पूरा सहयोग है. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कप्तान आयुष कुमार एवं उप कप्तान उज्ज्वल राज के नेतृत्व में 15 खिलाड़ियों का चयन जिला क्रिकेट टीम द्वारा किया गया है. पहला उद्घाटन मैच 6 मई को मधुबनी बनाम सीतामढ़ी टीम की होगी. 7 मई को मधुबनी बनाम शिवहर, 12 मई को मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर और 13 मई को मधुबनी बनाम दरभंगा टीम के बीच मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन