अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र के जगवन हीरोपट्टी गांव के पास मुख्य सड़क में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
विज्ञापन
बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के जगवन हीरोपट्टी गांव के पास मुख्य सड़क में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. दोनों युवक की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी मिंटू साहनी 26 वर्ष एवं जामुन पंकज सहनी 25 वर्ष के रूप में की गई है. यह जानकारी बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने दी है. कहा कि बीते शनिवार की रात लगभग 1 बजे बैगरी से हीरो पट्टी जाने के क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे गिरे हुए देखे गए. बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था. जब पुलिस ने निकट जाकर देखा तो दोनों युवक का सिर फटा हुआ था. दोनों मृत अवस्था में थे. पहचान के लिए पुलिस ने जब तहकीकात की तो दोनों युवक के जब से मोबाइल फोन बरामद किया गया. जिससे उनकी सूचना उनके परिजन को दी गई. मौके पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे मृतक की पहचान की. थानाध्यक्ष ने दोनों मृतक की पहचान होने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शव उनके परिजन को सौंप दी गई है. घटना की जांच की जा रही है. परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक के परिजन का कहना है कि दोनों युवक दरभंगा से अपने घर बाइक से आ रहे थे. इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिसे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई. दोनों युवक की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










