Madhubani News. डेंगू का दो नया मरीज चिन्हित, मरीजों की संख्या हुई 13
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 9:40 PM
जिले में डेंगू के 13 मरीजों के चिन्हित होने के बाद जिला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. वहीं 25 ऐसे मरीजों को चिन्हित किया गया है जो मूलतः जिला के निवासी हैं.
Madhubani News. मधुबनी. जिले में डेंगू के 13 मरीजों के चिन्हित होने के बाद जिला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. वहीं 25 ऐसे मरीजों को चिन्हित किया गया है जो मूलतः जिला के निवासी हैं. लेकिन इन मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री जिला में नहीं है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार 11 चिन्हित मरीजों में 10 ग्रामीण क्षेत्रों व 1 मरीज नगर निगम क्षेत्र के नन्दनगर में चिन्हित है. जबकि 1 डेंगू मरीज किशुन लाल साह का पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. डीवीबीडीसीओ कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के 8 मरीजों के घर के 500 मीटर की परिधि में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम क्षेत्र के 1 मरीज के घर के 500 मीटर परिधि में नगर निगम द्वारा मालाथियान से फागिंग एवं टेमीफास लार्वीसाइडल से छिड़काव किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के 4 मरीजों के घर के पास 29 सितंबर को फागिंग एवं छिड़काव किया जाएगा. डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफा को देखते हुए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने माइकिंग के जरिए लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने डेंगू के एक भी मरीज मिलने पर आसपास के 500 मीटर के परिधि में मालाथियान से फागिंग एवं स्थायी जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करने का निर्देश दिया. उन्होंने डेंगू के मरीज मिलने पर शहरी क्षेत्र में नगर निगम एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिड़काव कराने का निर्देश दिया. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक जारी रहेगा. डेंगू के 13 मरीज चिन्हित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 अगस्त को 2 मरीज, 27 अगस्त को 1, 1 सितंबर को 1, 11 सितंबर को 1, 14 सितंबर को 1, 16 सितंबर को 1, 18 सितंबर को 1,19 सितंबर को 1, 20 सितंबर को 1, 23 सितंबर को 1 और 27 सितम्बर को 2 मरीज चिन्हित किया गया है. दोनों मरीजों का डीएमसीएच में इलाज जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










