सकरी में घर से 55 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
55 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक घर से 55 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Madhubani News: सकरी थाना क्षेत्र के मकसुदा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 55 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपित मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस निरीक्षक ज्योति भारती, सिपाही मनीष कुमार और निशांत कुमार को भेजा गया था. पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपित मनीष कुमार मौके से फरार हो गया.

घर की तलाशी में मिली शराब

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से 15-15 लीटर क्षमता वाले दो पीले गैलन में 30 लीटर देसी शराब तथा 2.5 लीटर क्षमता वाली छह सफेद बोतलों में 15 लीटर देसी शराब बरामद की. कुल मिलाकर 55 लीटर देसी शराब जब्त की गई.

आरोपी की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन