6 महीने पहले 2.35 करोड़ की लागत से बना मधुबनी का सुपेन नदी पुल सवालों के घेरे में, एप्रोच पथ धंसा

Updated:
विज्ञापन

पुल के एप्रोच पथ में रेनकट से बना गड्ढा

मधुबनी के रखबाड़ी गांव के पास 2.35 करोड़ की लागत से बना नया पुल निर्माण के कुछ महीनों बाद ही सवालों के घेरे में आ गया है. पहली बारिश में ही पुल का एप्रोच पथ धंस गया है, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: अंधराठाढ़ी प्रखंड के रखबाड़ी गांव के समीप सुपेन नदी पर करीब 2.35 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल निर्माण के कुछ माह बाद ही सवालों के घेरे में आ गया है. कमला नदी पूर्वी तटबंध स्थित बरगद पेड़ ढाला के पास पुल के एप्रोच पथ पर बारिश के कारण रेनकट से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह महीने पहले ही शुरू हुआ था आवागमन

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल निर्माण पूरा होने के बाद करीब छह महीने पहले ही इस पर आवागमन शुरू हुआ था. लेकिन पहली ही बरसात में एप्रोच पथ पर कटाव होने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. पुल के पास लगी बैरिकेडिंग भी नीचे लुढ़क गई है.

मुख्य मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा

यह पुल गोरगामा चौक से भदुआर माधव चौक होते हुए एनएच-27, झंझारपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है. इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार बारिश होती रही तो कटाव और बढ़ सकता है, जिससे विशेषकर रात के समय वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है.

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन हुआ है निर्माण

जानकारी के अनुसार 23 मीटर लंबे इस आरसीसी पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता के अधीन कराया गया है.

विभाग ने मरम्मत का दिया आश्वासन

ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूएडी) झंझारपुर के एसडीओ आकाश सिंह ने कहा कि एप्रोच पथ की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन