ePaper

Crime News. घर से भागी दो लड़की व लड़का को पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 22 Sep 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News. घर से भागी दो लड़की व लड़का को पुलिस ने पकड़ा

48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ने बेगूसराय जिले की दो लड़की और समस्तीपुर के दो लड़का को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर पूछताछ की.

विज्ञापन

Crime News. जयनगर. 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ने बेगूसराय जिले की दो लड़की और समस्तीपुर के दो लड़का को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि एक लड़की और लड़के की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. जहां से बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया. लड़के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा लाया था. रविवार को जब सशस्त्र सीमा बल के जवान जयनगर रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. संदेह होने पर उन्होंने युवक युवतियों को रोककर पूछताछ की. पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ अपने परिवार की सहमति के बिना घर से भागी है. लड़के ने उसे शादी करके सूरत में रहने का वादा देकर इस कदम के लिए प्रेरित किया था. दोनों लड़का और लड़की की तलाशी ली गई. लेकिन उनके पास ना तो पैसे थे ना ही कोई सामान था. 48 वीं सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों को रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया. जीआरपी द्वारा दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. लड़की को सुरक्षित उसके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन