पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि

बिहार भाजपा के स्तंभ, पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को शोक सभा शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
मधुबनी. बिहार भाजपा के स्तंभ, पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को शोक सभा शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में प्रदेश महामंत्री व 20 सूत्री के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन मंडल, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, सरोज झा, परमानंद सिंह, हरिमोहन चौधरी, सरोज सिंह, वरुण सिंह, राधा देवी, लक्ष्मी कुमारी, बेबी देवी, आशा देवी, राजीव झा, राम सकल यादव, अभिजीत पासवान, प्रशांत कुमार ठाकुर ने सुशील मोदी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. वहीं भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सह जिप सदस्य रंधीर खन्ना ने भी सुशील कुमार मोदी के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




