Madhubani News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यालय के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. कांग्रेस कार्यालय के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित हुई. इस अवसर पर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित की गयी. कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान पर चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने की. सत्येंद्र पासवान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह यूपीए सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों को कांग्रेस हमेशा अनुसरण करके चलती रही है. इस दौरान प्रशांत राज ने कहा कि मनरेगा और आर्थिक क्रांति में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अद्भुत रहा है. उनकी कार्यक्षमता को दर्शाता है. कांग्रेस हमेशा समाज के सबसे पिछड़े वर्गों को आगे लाने का प्रयास करती रही है. कार्यक्रम में अशोक कुमार, राजीव शेखर झा, अशोक सिंह, अशोक झा, सुनील कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन