ePaper

Madhubani News : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 35 वरीय पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति

Updated at : 18 Apr 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 35 वरीय पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति

आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में कार्यक्रम निर्धारित है.

विज्ञापन

मधुबनी.

आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में कार्यक्रम निर्धारित है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री की यात्रा में विधि व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने सामान्य प्रशासन विभाग पटना से 10 अपर समाहर्ता सहित 25 वरीय उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की मांग की थी. डीएम की मांग पर सामान्य प्रशासन विभाग पटना ने 35 वरीय पदाधिकारी को प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए जिले में प्रतिनियुक्त किया है.

जिले में इन पदाधिकारियों की हुई है प्रतिनियुक्ति

जिला में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों में अपर समाहर्ता विभागीय जांच दरभंगा कुमार प्रशांत, जिला भू अर्जन पदाधिकारी दरभंगा बालेश्वर प्रसाद, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मधेपुरा मुकेश कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी मधेपुरा अमन कुमार सुमन, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जिला ग्रामीण विकास कार्यक्रम मुजफ्फरपुर संजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुजफ्फरपुर नवीन कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन समस्तीपुर राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर विष्णु देव मंडल, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सीतामढ़ी ब्रिज किशोर पांडेय, अपर समाहर्ता विभागीय जांच सीतामढ़ी कुमार धनंजय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दरभंगा सदर संजीत कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बेनीपुर दरभंगा आनंद उत्सव, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर दरभंगा राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उपसमाहर्ता दरभंगा पवन कुमार यादव, डीसीएलआर चकिया पूर्वी चंपारण मोतिहारी प्रकाश कुमार रजक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी राम जन्म पासवान, भूमि सुधार उपसमाहर्ता मधेपुरा सदर सुजीत कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मुजफ्फरपुर विजय कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मुजफ्फरपुर सौरभ राज, वरीय उपसमाहर्ता मुजफ्फरपुर रोहित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहरसा सदर श्री सावन, वरीय उपसमाहर्ता सहरसा अमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सहरसा शैल दासन, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रोसड़ा समस्तीपुर अमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता समस्तीपुर अभिराम कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता शिवहर सचिन कुमार, अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी बेलसंड सीतामढ़ी ऋषभ, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर अमूल्य रत्न, भूमि सुधार उपसमाहर्ता वीरपुर सुपौल अनंत कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता त्रिवेणीगंज सुपौल संस्कार रंजन, बड़ी उप समाहर्ता सुपौल,परिक्षमान वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार यादव को प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को 23 अप्रैल को जिला समाहरणालय में योगदान कर डीएम के निर्देशन के अनुसार कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन