Madhubani News : समावेशी शिक्षा के लिए चिह्नित शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : समावेशी शिक्षा के लिए चिह्नित शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बीआरसी भवन में समग्र शिक्षा के तहत समावेशी शिक्षा के लिए चिह्नित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएया.

विज्ञापन

रहिका. बीआरसी भवन में समग्र शिक्षा के तहत समावेशी शिक्षा के लिए चिह्नित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएया. प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर समान शिक्षा प्रणाली के तहत उन्हें शिक्षित करने के साथ दिव्यांग पेंशन के लाभ के साथ साथ शिक्षा सामग्री के अलावा उपकरण मुहैया कराना है. प्रशिक्षक विजय कुमार मिश्र ने कहा कि तीन से 18 वर्ष तक के दिव्यांग छात्रों को वर्गीकरण, डिस एबीलिटी सर्टिफिकेट, यूडीआइडी, के दावे शिक्षण अधिगम का लक्ष्य सामान्य बच्चों की तरह सुव्यवस्थित करना है. डॉ. विकास कुमार ने कहा कि वर्ग में सिटिंग व्यवस्था के साथ साथ सामान्य रूप से इन बच्चों को कैसे शिक्षित की जाए विस्तार से जानकारी दी जाएगी. प्रत्येक बैच में 40 शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन