Madhubani News : सरपंच, उपसरपंच, न्याय मित्र को मिला प्रशिक्षणफोटो: 14

Published at :21 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : सरपंच, उपसरपंच, न्याय मित्र को मिला प्रशिक्षणफोटो: 14

सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र व वार्ड पंच को इ-ग्राम कचहरी ऑनलाइन करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड के सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र व वार्ड पंच को इ-ग्राम कचहरी ऑनलाइन करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ अभिलाषा पाठक की अध्यक्षता एवं मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ ने बताया है कि अब ग्राम कचहरी में पेन पेपर को खत्म कर ऑनलाइन केस दर्ज किया जा रहा है. इसकी शुरुआत 16 जनवरी से ही हो गयी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नवानी, नरूआर, सिमरा, कोठिया एवं लोहना उत्तर पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र एवं वार्ड पंच को प्रशिक्षण दिया गया. इससे पहले पंचायत के सरपंच एवं अन्य लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. प्रशिक्षक अनिल कुमार ने प्रशिक्षु सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र व पंच को इ ग्राम कचहरी की जानकारी दी. प्रशिक्षण में सरपंच गीता देवी, हरिशंकर चौधरी, सोनी मंडल, शंकर ठाकुर, न्याय मित्र रामसागर शर्मा, श्याम नारायण ठाकुर सहित उप सरपंच आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन