Madhubani News : जिला मुख्यालय में सड़क जाम की समस्या हुई गंभीर

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Nov 2025 10:17 PM

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिला मुख्यालय में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है. प्रत्येक दिन शहर के सभी चौक – चौराहे द सड़कों पर जाम लगने के कारण आम लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों, एम्बुलेंस से जा रहे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क जाम के कारण लोग फजीहत झेलने को विवश हो रहे हैं. ट्रैफिक नियंत्रण में लगे होमगार्ड के कुछ जवानों से जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.

आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति हटने से बढ़ी समस्या

शहर में सड़क जाम के कारण बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान डीएम आनंद शर्मा ने जिला की ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 27 अक्टूबर से 16 मार्च तक 12 आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की थी. आपदा मित्रों ने बखूबी ट्रैफिक का संचालन किया था. चुनाव समाप्ति के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गयी. ट्रैफिक व्यवस्था में बूढ़े होमगार्ड के जवानों को फिर से लगा दिया गया. पर कार्य दिवस में शहर में बढ़ती भीड़ व दो पहिये, चार पहिये वाहनों के चलने व सड़क पर अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है.

इन सड़कों पर लगता है भीषण जाम

शहर के मुख्य सड़कें जहां प्रतिदिन जाम की समस्या होती है . उनमें कुछ प्रमुख स्थानों में आर के कॉलेज से शंकर चौक, लहेरिया गंज से शंकर चौक बाबू साहब चौक से 13 नंबर गुमटी तक, प्राइवेट बस स्टैंड रोड, शंकर चौक से चूड़ी बाजार, बाटा चौक होते थाना चौक, थाना चौक से खादी भंडार रोड,बाटा चौक से महिला कॉलेज होते गंगा सागर चौक, थाना चौक से पोस्ट आफिस होते स्टेशन चौक, गंगासागर चौक होते शंकर चौक तक प्रतिदिन जाम लगता है

31 होमगार्ड के जवान ट्रैफिक पोस्ट पर रहते हैं तैनात

ऐसा नहीं है कि की ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए जिला मुख्यालय में ट्रैफिक के जवान प्रतिनियुक्ति नहीं हैं. जिला मुख्यालय में जांच की समस्या के निदान के लिए ट्रैफिक थाना का कार्यरत है. ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में एक इंस्पेक्टर,एक सब इंस्पेक्टर, एक सार्जेंट, दो पीटीसी एवं 31 होमगार्ड के जवान प्रतिनियुक्त हैं. ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने कहा कि जिला मुख्यालय में 16 पोस्ट बनाये गए हैं. जिसमें आवश्यकता के अनुसार 10 पोस्ट पर ट्रैफिक के जवानों की प्रतिनियुक्ति प्रतिदिन रहती है. ट्रैफिक का लोड अधिक रहने से कभी कभी जाम लग जाता है. सूचना मिलने पर वे स्वयं सब इंस्पेक्टर या पीटीसी के जवानों को भेजकर जाम से निजात दिलाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन