नए अध्यक्ष ने संभाला स्कूल की कमान, निरीक्षण के बाद विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Author Ajay anand|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
न्यायिक पदाधिकारी संदीप चैतन्य बने सब जज, संभाला कार्यभार

न्यायिक पदाधिकारी संदीप चैतन्य

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अररिया संग्राम में बैजू कुमार झा ने नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को समझा और जल्द ही नई प्रबंधन समिति के गठन का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Jhanjharpur News: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अररिया संग्राम के अध्यक्ष पद पर बैजू कुमार झा ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. प्रभारी शिक्षक कौशल कुमार मालाकार की मौजूदगी में उन्होंने पदभार संभाला.

पदभार ग्रहण करने के बाद नए अध्यक्ष ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली.

प्रयोगशाला से क्लासरूम तक किया निरीक्षण

बैजू कुमार झा ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए प्रयोगशाला, क्लासरूम और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अनुशासन और शैक्षणिक माहौल की सराहना की तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की.

जल्द बनेगी नई प्रबंधन समिति

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति बनने के बाद भवन, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पार्षद सुनील कुमार जीवराजिका, मो. अंजर, शिक्षक राजेश कुमार राम, चंदन कुमार मिश्रा, रमन कुमार, अमरेश कुमार राय, सूरज कुमार, शुभकांत साफी, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, ख्याति पांडे, गुड़िया कुमारी, रोमाकांत और आलोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Ajay Anand

लेखक के बारे में

By Ajay Anand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन