Madhubani News : बेनीपट्टी विधानसभा से तीन और हरलाखी से 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बेनीपट्टी विधानसभा से तीन और हरलाखी से 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

सरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है. छठे दिन शनिवार को हरलाखी-31 विधानसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में भाकपा के राकेश कुमार पांडेय, जनसुराज पार्टी से रत्नेश्वर ठाकुर, निर्दलीय मो. सरफुद्दीन, विवेक कुमार झा व सतीश शर्मा सहित कुल 5 प्रत्याशियों ने आरओ सह डीसीएलआर प्रशांत कुमार के समक्ष अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं बेनीपट्टी-32 विधानसभा से जनशक्ति जनता दल से मुखिया अवध किशोर झा, जनसुराज पार्टी से मो. परवेज आलम और निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में डॉ. बी झा मृणाल सहित कुल तीन प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय के समक्ष अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उधर, हरलाखी विस क्षेत्र के लिये शनिवार को एक मात्र विजय कुमार यादव ने नाजिर रसीद कटाये. इस तरह बेनीपट्टी विस से अब तक कुल 10 और हरलाखी विधानसभा से 17 प्रत्याशियों ने एनआर कटाये हैं. दूसरी ओर बेनीपट्टी विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल कर बाहर निकलते ही जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी अवध किशोर झा और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. बी झा मृणाल को काफी संख्या में उमड़े समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन