अगर आपके घर अब तक नहीं लगा स्मार्ट मीटर, तो जल्द पहुंचेगी टीम; विभाग ने जारी की नई सूची

प्रतीकात्मक तस्वीर
मधुबनी बिजली विभाग ने शहर के सभी उपभोक्ताओं के घरों में मार्च महीने तक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। पूरी जानकारी के लिए यह खबर पढ़ें।
Madhubani Smart Meter Installation: बिजली विभाग ने शहर में छूटे हुए उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज कर दिया है. विभाग के अनुसार अब तक 28 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. अगस्त महीने में 5,500 और उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
अगस्त के लिए तैयार हुई उपभोक्ताओं की सूची
बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुधांशु कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चयनित एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जिन उपभोक्ताओं के यहां अब तक मीटर नहीं लगा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर इंस्टॉलेशन किया जाएगा.
रोज 50 घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिदिन 50 उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराई जा रही है.
उन्होंने बताया कि शहर में फिलहाल आधे दर्जन तकनीकी कर्मी स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे हैं.
ऐप के जरिए भी दे सकते हैं सूचना
सहायक अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के घर अब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, वे इसकी जानकारी बिजली विभाग के आधिकारिक ऐप के माध्यम से भी दे सकते हैं, ताकि उनके घर का नाम भी सूची में शामिल किया जा सके.
मार्च तक सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य
बिजली विभाग ने शहर के सभी उपभोक्ताओं तक स्मार्ट मीटर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है. विभाग के अनुसार मार्च तक शहर के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










