Madhubani : न्यायालय परिसर में पुराने भवन के बरामदे की गिरी छत
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 06 Nov 2025 9:24 PM
न्यायालय परिसर स्थित पुराने भवन के बरामदे की छत बीते बुधवार की शाम अचानक गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई .
मधुबनी. न्यायालय परिसर स्थित पुराने भवन के बरामदे की छत बीते बुधवार की शाम अचानक गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई . गनीमत रही कि उस समय न्यायालय बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. विदित हो कि यह बरामदा लंबे समय से जर्जर स्थिति में था. जिसकी मरम्मत की आवश्यकता कई बार जतायी गई थी. लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिस जगह पर छत गिरा है वहीं थानों से रिमांड पर लाए गए अभियुक्तों को सामान्यतः बैठाया जाता है. यदि यह घटना किसी कार्य दिवस में होती तो कई लोग जख्मी हो जाते. इससे पहले भी इसी भवन में चल रहे न्यायालय परिसर के अस्पताल के बरामदे का छत गिर चुका है. जिसमें मौजूद पक्षकार और अधिवक्ता बाल-बाल बच गए थे. बावजूद संबंधित विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










