शिक्षकों के ड्रेस कोड के साथ पोशाक भत्ता भी दे सरकार : ब्रह्मदेव यादव

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की चर्चाओं के बीच, शिक्षक नेता ब्रह्मदेव यादव ने इसका स्वागत किया है. उन्होंने ड्रेस कोड के साथ-साथ शिक्षकों के लिए पोशाक भत्ता देने की भी मांग उठाई है.

विज्ञापन

Madhubani News: राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किए जाने की चर्चाओं के बीच शिक्षक नेता ब्रह्मदेव यादव ने इस पहल का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड लागू होने से शिक्षा जगत में एकरूपता आएगी और भारतीय संस्कृति की पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा.

पोशाक भत्ता देने की उठाई मांग

ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि यदि सरकार शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य करती है तो इसके साथ राज्यभर के शिक्षकों के लिए पोशाक भत्ता की भी घोषणा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ड्रेस की व्यवस्था का पूरा आर्थिक बोझ शिक्षकों पर डालना उचित नहीं होगा.

भारतीय परिधान के अनुरूप हो ड्रेस

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का ड्रेस कोड भारतीय परिधान के अनुरूप होना चाहिए. यदि शिक्षक अलग और निर्धारित पोशाक में रहेंगे तो समाज में उनकी अलग पहचान बनेगी और भीड़ में भी आसानी से यह पता चल सकेगा कि संबंधित व्यक्ति सरकारी विद्यालय का शिक्षक है.

शिक्षक नेता ने कहा कि अन्य विभागों की तरह शिक्षकों को भी ड्रेस के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि ड्रेस कोड लागू होने पर उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े.


विज्ञापन
Kunjan Kumar Putt

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन