Madhubani News : शिक्षक ने तीन बच्चे को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : शिक्षक ने तीन बच्चे को पीटा, अस्पताल में भर्ती

प्रखंड क्षेत्र की सुखेत गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के तीन छात्रों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड क्षेत्र की सुखेत गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के तीन छात्रों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनों बच्चों को शिक्षक पर पीटे जाने का आरोप अस्पताल में परिजनों लगाया. अस्पताल में भर्ती छात्र कोरियापट्टी निवासी इंदल चौपाल के 8 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार, मनोज चौपाल के 8 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार व शिव चौपाल के 8 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार शामिल है. छात्र के परिजन ने कहा कि बच्चे कुछ दिन से स्कूल नहीं जा रहे थे. जिसकी वजह से शिक्षक ने बच्चे को थप्पर व छड़ी से पीटा. छड़ी के निशान व बच्चे के दर्द को देखते अस्पताल में भर्ती कराया गया. विद्यालय का संचालन कर रहे कुमार लाल कामत ने बताया बच्चे छत पर चले जाते हैं. गिरने के डर से शिक्षक डांट फटकार किया. बीआरसी के चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है. संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन