Madhubani News : अरूण शंकर प्रसाद के मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर बांटी मिठाई

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Nov 2025 10:13 PM

विज्ञापन

खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद को मंत्रीमंडल में शामिल किये जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी है.

विज्ञापन

खजौली. खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद को मंत्रीमंडल में शामिल किये जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी है. विधायक अरुण शंकर ने मंत्री पद के लिए गोपनीयता की शपथ ली है. एनडीए नेता कुंदन कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर एक दूसरों के साथ खुशी का इजहार किया. इस दौरान एनडीए नेता संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं ने अबीर, गुलाल लगाकर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि मंत्री पद मिलने से विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से होगी. मौके पर पंसस श्रीनाथ नाग मणि, लाल सेन, रोहित कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न कुमार सिंह उर्फ छोटू जी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, शंभु नाथ ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार सिंह, मोहन कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, शिव शंकर प्रसाद साह, विवेक कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन