महिला की संदेहास्पद मौत

Updated at : 14 Jun 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की संदेहास्पद मौत

थाना क्षेत्र के बेंता डीह गांव निवासी शंकर मंडल की पत्नी गुंजन देवी की शुक्रवार की बीती रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र के बेंता डीह गांव निवासी शंकर मंडल की पत्नी गुंजन देवी की शुक्रवार की बीती रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतका गुंजन देवी का पति दूसरे राज्य मजदूरी का काम करता था. गुंजन देवी गुरुवार को फुलचनिया हटिया से सब्जी खरीदारी करके अपने घर पहुंची. रात में उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मृतका के परिजन ने खजौली थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने त्वरित करवाई करते हुए गश्ती पुलिस पदाधिकारी एसआई मदन उरांव की सूचना दिया गया. एसआई मदन उरांव ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर थाना पर लाया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने यूडी कांड दर्ज कर लास को पोस्टमार्टम के लिए सदर हास्पिटल मधुबनी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन