Madhubani News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा की संदेहास्पद मौत, लोगों ने किया बवाल
Published by :GAJENDRA KUMAR
Published at :19 Apr 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंधराठाढ़ी दक्षिण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.
विज्ञापन
अंधराठाढ़ी.
थाना क्षेत्र के अंधराठाढ़ी दक्षिण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गया. मृतका धोकरा टोल की सबाना प्रवीण बतायी गयी है. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे. आक्रोशित परिजन इसकी व्यापक तौर पर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. आक्रोशित लोगों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. किसी तरह जनप्रतिनिधि व पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराया. तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों ने जमकर बवाल काटा. बीइओ विमला देवी को आक्रोशित भीड़ का सामाना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने स्कूल के गेट व खिड़की को तोड़ने का प्रयास किये. बताया जाता है कि मृतका बच्ची ननिहाल में रहती थी. शुक्रवार को अन्य बच्चों के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय आयी थी. शनिवार को बगल के एक मध्य विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला लेना था. शुक्रवार की रात में अन्य छात्राओं के साथ ही रही. सुबह चार बजे बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ. उसके बाद वार्डेन ने एक गोली खाने के लिए दिया. इसके कुछ देर बाद बच्ची का गला घेरने लगा. इसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी होने पर परिजन विद्यालय पहुंचकर बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव को लेकर घंटो तक विद्यालय परिसर में रोते बिलखते रहे. उसकी नानी रोते हुए बार- बार बेहोश हो रही थी. पोस्टमार्टम कराने और ना कराने की बीच घंटों तक बातचीत चलती रही. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. अंधराठाढ़ी थाना के एसआइ लवली कुमारी ने कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. शव को अपने घर ले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




