आरओबी निर्माण के लिए ड्रोन से होगा सर्वेक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 10:21 PM

विज्ञापन

रेलवे लेवल क्रॉसिंग के बदले प्रस्तावित आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) के निर्माण के लिए ड्रोन सर्वेक्षण होगा.

विज्ञापन

मधुबनी. रेलवे लेवल क्रॉसिंग के बदले प्रस्तावित आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) के निर्माण के लिए ड्रोन सर्वेक्षण होगा. इस संबंध में जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी ने एसडीओ सदर, झंझारपुर, जयनगर एवं फुलपरास को पत्र भेजा है. विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा ने कहा है कि जिले में आरओबी के निर्माण के लिए सीनियर डिविजनल इंजीनियर गति शक्ति समस्तीपुर के पत्र के आलोक में प्रस्तावित आरोबी के निर्माण के लिए ड्रोन से सर्वेक्षण की अनुमति के लिए अनुरोध किया गया है. इसलिए डीएम के आदेश के आलोक में सीनियर डिविजनल इंजीनियर गति शक्ति समस्तीपुर के पत्र के आलोक में रेलवे क्रॉसिंग के बदले प्रस्तावित आरोही, लो कास्ट आरओबी के निर्माण के लिए ड्रोन सर्वेक्षण के संबंध में अपना मंतव्य भी डीएम को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन