Madhubani News : पुलिस अधीक्षक ने लखनौर थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पुलिस अधीक्षक ने लखनौर थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने लखनौर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

लखनौर. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने लखनौर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया. अगस्त 2025 में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने लगातार कांडों की समीक्षा कर अथक परिश्रम, कठोर लगन, मेहनत और कुशल नेतृत्व के बल पर 80 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर उन्हें न्यायालय में समर्पित कराया. पुलिस अधीक्षक ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए हार्दिक शुभकामना दीं. कहा कि थानाध्यक्ष ने जिस तरह समर्पण भाव से दायित्वों का निर्वहन किया है, वह पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि उनकी हौसला अफजाई के लिए पांच हजार रुपये की इनाम राशि दी जा रही है. मौके पर सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन