Madhubani News : पूर्व डीएसपी व गंगापुर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ सम्मन जारी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पूर्व डीएसपी व गंगापुर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ सम्मन जारी

झंझारपुर के तत्कालीन डीएसपी आशीष आनंद और वर्तमान गंगापुर पैक्स अध्यक्ष गुंजन कुमार दास के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत संज्ञान लिया है.

विज्ञापन

झंझारपुर. लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी घूरन सदाय द्वारा दायर एक मामले में कोर्ट ने झंझारपुर के तत्कालीन डीएसपी आशीष आनंद और वर्तमान गंगापुर पैक्स अध्यक्ष गुंजन कुमार दास के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत संज्ञान लिया है. पीड़ित ने अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम सह विशेष न्यायाधीश मधुबनी की अदालत में परिवाद दायर किया था. आरोप पत्र के अनुसार, 10 जनवरी 2023 को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में दर्ज एक मामले में उक्त दोनों आरोपितों ने वादी के घर पहुंचकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट की थी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपितों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा के अंतर्गत वाद चलाने का आदेश दिया है. साथ ही दोनों आरोपितों के विरुद्ध समन जारी करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन