Madhubani News : समारोह में छात्रों को किया सम्मानित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में एमएनएल फाउंडेशन एवं गुलाब विष्णु नर्सिंग महाविद्यालय के तत्वावधान में रविवार प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुई.

विज्ञापन

बासोपट्टी. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में एमएनएल फाउंडेशन एवं गुलाब विष्णु नर्सिंग महाविद्यालय के तत्वावधान में रविवार प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुई. अध्यक्षता अचेद्र सिसोदिया एवं मंच संचालन सरोज कुमार राम ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाब विष्णु नर्सिंग महाविद्यालय के चेयरमैन रविद्र प्रसाद सिंह एवं अतिथि के रूप में प्रशांत कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया. प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा दसवीं व बारहवीं के मेघावी छात्र- छात्राओं को उपहार स्वरूप राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज में आज भी लोग शिक्षा से बहुत दूरी बनाए हुए हैं. आज बेटे से ज्यादा बेटियां सभी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. युवा नेता प्रशांत कुमार ने कहा कि समाज में इस तरीके का सम्मान समारोह कार्यक्रम होना बहुत ही मायने रखता है. बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है. ऐसा कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए. मौके पर ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद राउत, हेमंत कुमार, प्रमोद सिंह, रौशन कुमार, मन्नु कुमार, बिरेंद्र कुमार, शेखर कुमार, पूर्व मुखिया मदन राम, पंकज कुमार साह, शशिदेव मेहरा, रहमतुल्लाह, मो. मोनतजीर सहित कई शिक्षक एवं छात्र छात्रा शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन