Madhubani News : जिले के महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर होगी कड़ी सुरक्षा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सतर्कता बरतने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (नियंत्रण कक्ष) ने एसपी को कई निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

मधुबनी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले में सतर्कता बरतने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (नियंत्रण कक्ष) ने एसपी को कई निर्देश दिए हैं. अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद विभिन्न स्तर पर कई प्रतिक्रियाएं दी जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो व चित्रों को निरंतर भिन्न-भिन्न टिप्पणियों के साथ प्रस्तुत करने के कारण सामाजिक व सांप्रदायिक वातावरण आवेशित हो रहा है. राष्ट्र में आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाइयों व बनायी जा रही योजनाओं को लेकर भी प्रतिक्रिया स्वरूप आतंकी संगठनों द्वारा हिंसक और विध्वंसक कार्रवाई किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. आतंकवादी संगठनों द्वारा आतंक फैलाने व आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने के उद्देश्य से राजनीतिक, धार्मिक, व्यक्तियों, सुरक्षा बलों के पदाधिकारी, औद्योगिक संस्थानों, महत्वपूर्ण संवेदनशील संस्थाओं, रेलवे की आधारभूत संरचनाओं, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, धार्मिक आयोजनों, धार्मिक स्थलों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को लक्ष कर हिंसक कार्रवाई की जा सकती है. पुलिस महानिदेशक ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए कई बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया है. इसमें रेलवे की आधारभूत संरचनाओं जैसे रेलवे स्टेशनों, महत्वपूर्ण रेल पुलों व रेल लाइनों की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था करने की आवश्यकता है. महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच करने, व्यक्तियों व सामानों की फ्रिस्किंग करने, रेलवे स्टेशन में प्रवेश द्वारों के अतिरिक्त अन्य रास्ते से प्रवेश रोकने एवं रेल रूट पर गश्ती करने का निर्देश दिया है. चौकीदार व दफादार के माध्यम से रेलवे लाइन की सुरक्षा की निगरानी रखने को कहा है. सभी महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थान की सुरक्षा करने, वहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखने, महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं व सुरक्षा बलों के कैंप कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन