Madhubani News : चोरी हुई पिकअप बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : चोरी हुई पिकअप बरामद, दो गिरफ्तार

स्थानी बाजार स्थित आलू प्याज के थोक विक्रेता भारत भूषण की गद्दी से 22 अगस्त को चोरी हुई पिकअप बरामद कर चोर को पुलिस पदाधिकारी सपन कुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार एवं पिंटू कुमार ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

खजौली. स्थानी बाजार स्थित आलू प्याज के थोक विक्रेता भारत भूषण की गद्दी से 22 अगस्त को चोरी हुई पिकअप बरामद कर चोर को पुलिस पदाधिकारी सपन कुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार एवं पिंटू कुमार ने पकड़ लिया. मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तार पिकअप वाहन चोर थाना क्षेत्र के मनियरवा निवासी हरेंद्र कुमार यादव व दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट, वार्ड 6 निवासी गोविंदा महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि खजौली बाजार में भारत भूषण के आलू प्याज की गद्दी से पिकअप चोरी कर सकरी ले गये. वाहन चोर सकरी से आगे गांव में पिकअप छिपाकर दरभंगा के पोखर भिंडा निवासी ललित चौपाल के हाथों 70 हजार रुपये में बेच दिया. पिकअप खरीदने वाले व्यक्ति ने पिकअप को रंग पेंट कर नंबर प्लेट बदलकर मधुबनी जिला के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के संग्राम सदाय टोल में तिरपाल से ढक कर रखा था. वहीं, मधुबनी टेक्निकल पुलिस सेल ने पिकअप वाहन चोर हरेंद्र कुमार यादव व गोविंदा महतो को गिरफ्तार करने पर उसने अपने जुर्म को कबूल कर गाड़ी छुपाकर रखे स्थान पर ले जाकर दिखाया. जिसे पुलिस ने संग्राम सदाय टोल से बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चोर जिस मोबाइल फोन का उपयोग किया था, उसका सिम वाहन चोर के भाई नागेंद्र कुमार यादव के नाम से है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नागेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी. मौके पर एसआइ निधि कुमारी, लोकेश कुमार सिंह सहित चौकीदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन