हरलाखी में एसएसबी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सीमावर्ती बच्चों व ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

बच्चो के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल एसएसबी | Prabhat Khabar Network

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरलाखी के सीमावर्ती क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस देशभक्तिपूर्ण मार्च में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया.

विज्ञापन

Harlakhi News: 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत सरकार के हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला. इसमें स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान राष्ट्रभक्ति और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन से हुई. एसएसबी जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसकी गरिमा और सम्मान के बारे में जानकारी दी. साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया.

साइकिल और पैदल रैली में शामिल हुए बच्चे व ग्रामीण

अभियान के तहत स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों की सहभागिता से साइकिल और पैदल तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली के दौरान हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाये गये. इसके माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया.

रैली में बच्चों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया. एसएसबी की ओर से ग्रामीणों से अपील की गयी कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करें.

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.


विज्ञापन
Sanjay Raut

लेखक के बारे में

By Sanjay Raut

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन