डायल-112 को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए झंझारपुर में पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

एसडीपीओ ने डायल 112 कर्मियों को दिया प्रशिक्षण | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर में डायल-112 सेवा की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पुलिस अधिकारियों को एमडीटी टैबलेट के उपयोग और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन

Dial 112 Madhubani: आम लोगों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में डायल-112 सेवा की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक हुई. अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा ने की. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी नौ थाना एवं ओपी के पुलिस पदाधिकारी, डायल-112 के नोडल अधिकारी, चालक और तकनीकी कर्मी शामिल हुए.

एमडीटी टैबलेट और एसओपी पर 20 बिंदुओं की ट्रेनिंग

एसडीपीओ ने बिहार सरकार की एआरएसएस डायल-112 और इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल यानी ईआरवी सेवा को प्रभावी बनाने के लिए एमडीटी टैबलेट और मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी से जुड़े 20 बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा सीधे आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ी है. इसमें किसी तरह की शिथिलता या तकनीकी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सभी थानों में डायल-112 कर्मियों के लिए अलग उपस्थिति पंजी रखने और ड्यूटी के आने-जाने के समय हस्ताक्षर अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया. किसी चालक से लगातार 24 घंटे ड्यूटी नहीं लेने को कहा गया. चालक की कमी मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष को जिम्मेदार माना जाएगा.

बैंक और बाजार में 30 मिनट रुकेगी ईआरवी

एसडीपीओ ने निर्देश दिया कि आपातकालीन वाहन लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें. बैंक, बाजार और चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर ईआरवी को कम से कम 30 मिनट रुकना होगा. शाम होते ही वाहनों की कॉशन लाइट जलाना अनिवार्य होगा. बिना कारण ईआरवी को थाना परिसर में खड़ा रखने पर रोक रहेगी.

एमडीटी टैबलेट पर केस मिलने के बाद तत्काल उसे एक्सेप्ट करना होगा. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रिचेज्ड बटन दबाकर लाइव फोटो और वीडियो अपलोड करना होगा. कार्रवाई पूरी होने के बाद एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी.

डायल-112 के रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाए रखने के लिए ईआरवी वाहनों और कर्मियों को वीआईपी ड्यूटी व कोर्ट ड्यूटी जैसे अन्य कार्यों से मुक्त रखने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने या बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ तत्काल कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: टुन्नी मिश्र टोल में बना राष्ट्रकवि दिनकर तोरण द्वार


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन