Madhubani News : राशनकार्ड बनाने के लिये 22 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : राशनकार्ड बनाने के लिये 22 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविर का आयोजन

प्रखंड के सभी पंचायतों में छुटे हुए पात्र लाभुकों के राशनकार्ड बनाने के लिये 22 सितंबर से विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड के सभी पंचायतों में छुटे हुए पात्र लाभुकों के राशनकार्ड बनाने के लिये 22 सितंबर से विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर सभी पंचायतों के पंचायत भवन या पंचायत सरकार भवन पर आयोजित होंगे. जहां छुटे हुए सभी पात्र लाभुक आवश्यक कागजात यथा पारिवारिक फोटों, हस्ताक्षर, बैंक पासबुक की छायाप्रति, सभी सदस्यों का आधारकार्ड की छायाप्रति, आवासीय व जाति एवं आय प्रमाणपत्र 1 लाख 20 हजार से कम की छायाप्रति के साथ पहुंच आवेदन जमा करेंगे. शिविरों में संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, आवास सहायक, कार्यपालक सहायक और विकास मित्र की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं कैंप में नये राशनकार्ड के लिये अप्लाई के साथ साथ संशोधन, विलोपन तथा नाम जोड़ने के लिये भी आवेदन जमा लिये जाएंगे. शिविर का आयोजन किस पंचायत में और कब होगा, इसका शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है. प्रखंड के अकौर, करहारा और परौल में 22 सितंबर को, 23 को अरेर उतरी, कटैया और परजुआर, 24 को अरेर दक्षिणी, मनपौर और परकौली, 25 को बनकट्टा/दामोदरपुर, मेघवन और परसौना, 26 को ब्रम्हपुरा, महमदपुर और सलहा, 27 को बररी, मुरैठ और समदा, 28 सितंबर को बसैठ, नगवास और शाहपुर, 3 अक्टूबर को बेहटा, नागदह बलाइन और त्योंथ पंचायत में शिविर आयोजित किये जाएंगे. इस संबंध में एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय ने बताया कि सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों का राशनकार्ड निर्गत करने के लिये निर्देश प्राप्त हुआ है. 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड क्षेत्र में जितने भी पात्र लाभुक छुटे हुए हैं, वह कागजात के साथ शिविर में अवश्य पहुंचे और अपना आवेदन जमा करें. उन्होंने कहा कि प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, अगर उनके क्षेत्र के कोई पात्र लाभुक वंचित हैं तो उन्हें प्रेरित कर कैंप में अवश्य भेजें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन