Madhubani News : एसपी ने किया ललमनीयां थाना का निरीक्षण

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:20 PM

विज्ञापन

एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को ललमनीयां थाना का निरीक्षण किया. .

विज्ञापन

मधुबनी. एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को ललमनीयां थाना का निरीक्षण किया. .इस दौरान थाने में लंबित मामलों की समीक्षा, निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा पंजी तथा सीसीए-3 से संबंधित अभिलेखों की जांच की. थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि अगले सप्ताह गुंडा परेड का आयोजन हर हाल में कराया जाए. निरीक्षण के बाद थाना परिसर में एसपी ने शांति समिति की बैठक भी की. जिसमें समिति के सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कोरियाही स्थित ललमनीयां इंडो-नेपाल बॉर्डर आउटपोस्ट का भी दौरा किया. उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने शराब, नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने तथा ऐसे सामान की जब्ती अभियान में और तेजी लाने को कहा. एसपी ने कहा कि जिला में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए पुलिस हर स्तर पर पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन