Madhubani News : लखनौर थानाध्यक्ष को उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : लखनौर थानाध्यक्ष को उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने किया सम्मानित

थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के बेहतर व त्वरित निबटारा करने के लिए थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

लखनौर. थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के बेहतर व त्वरित निबटारा करने के लिए थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया. पुलिस अधीक्षक ने सितंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान समीक्षा बैठक में पाया कि थानाध्यक्ष ने 17 लंबित कांडों का निबटारा किया, जो कुल लंबित मामलों का लगभग 85 प्रतिशत है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. एसपी योगेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी पुलिसिंग को नई दिशा देते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार तत्परता और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा. जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी. सम्मान मिलने पर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हर समय सक्रिय है. इस सम्मान से पुलिस कर्मियों में उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन