Madhubani News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बीते सोमवार को थाना में आवेदन देकर शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से यौन शोषण करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

घोघरडीहा.

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बीते सोमवार को थाना में आवेदन देकर शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से यौन शोषण करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित युवती ने कहा है कि 13 अप्रैल 2025 की रात करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के किरतपुर निवासी शिव कुमार यादव ने फोन कर बोला कि आज अच्छा दिन है, तुम्हारे घर आ रहा हूं, शादी कर लेंगे. इसके बाद आरोपित पीड़ित युवती के घर पहुंचकर शादी कर ली. सुबह होते ही शिवकुमार बाइक से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को बुधवार को भेजकर मामले की जांच कराई गयी. इसके बाद आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.

हंगामा करते छह नशेड़ी धराये

फुलपरास.

लौकही थाने की पुलिस ने गुरुवार को शराब पीकर हंगामा करने पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार नशेड़ियों की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र महथौर निवासी मुकेश कुमार व विकास कुमार, लौकही थाना क्षेत्र अटरी निवासी बलराम कामत व मनीष कुमार कामत, कचनरवा निवासी सुनील प्रभाकर एवं फुलपरास थाना क्षेत्र के टेंगरार निवासी आंनद राज के रूप में हुई. लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार सभी युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. नशेड़ियों को मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

एसएसबी जवानों ने 95 बोतल शराब सहित तस्कर को पकड़ा

मधवापुर.

इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन सीमा चौकी मधवापुर के जवानों ने 95 बोतल शराब के साथ तस्कर को पकड़ा. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ से लगभग तीन सौ मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में की गयी. तस्कर बाइक पर शराब लेकर भारतीय बाजार की ओर जा रहा था. जिसे विशेष गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया. जब्त शराब में विभिन्न ब्रांडों व साइज के कुल 95 बोतल देसी व विदेशी शराब है. गिरफ्तार तस्कर बासोपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बेलौना भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र ठाकुर बताया गया है. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय मधवापुर थाना को सुपुर्द कर दिया. 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी निगरानी व कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन