एसडीएम ने बाढ़ का लिया जायजा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बाढ़ का पानी से उत्पन्न कटाव स्थल का सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, प्रभारी सीओ मुकेश कुमार, प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह एवं जल संसाधन विभाग के कर्मियों ने निरीक्षण किया.
विज्ञापन
खजौली. प्रखंड क्षेत्र के भकुआ, चतरा बेलदही गांव के पास कमला नदी में बाढ़ का पानी से उत्पन्न कटाव स्थल का सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, प्रभारी सीओ मुकेश कुमार, प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह एवं जल संसाधन विभाग के कर्मियों ने निरीक्षण किया. सदर एसडीओ ने बताया कि कमला नदी में बाढ़ आने से भकुआ हटिया चौक से पश्चिम एवं दक्षिण दिशा में कटाव होने से कटाव निरोध कार्य शुरू करने को लेकर जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया. सदर एसडीओ ने चतरा बेलदही गांव के पास कमला नदी कटाव स्थल पर पहुंच कर कटाव स्थल का जायजा लिया. सदर एसडीओ ने प्रभारी सीओ मुकेश कुमार को निर्देश दिया कि कमला नदी के आस पास बसे महादलित बस्ती के प्रत्येक परिवार को चिन्हित कर एक सूची तैयार करें. उन्होंने कहा कि कमला नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने पर उत्पन्न समस्या से निपटने के लिए सभी महादलित लोगों को आपदा प्रबंधन से सहायता दी जाएगी. मौके पर भकुआ पंचायत, चतरा गोबरा उत्तरी एवं चतरा गोबरौरा दक्षिणी पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










