Madhubani News : पांच दिवसीय स्काउट व गाइड शिविर का हुआ समापन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य भारत स्काउट व गाइड परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय व महंथ राजेश्वर गिरी प्लस टू उच्च विद्यालय अंधराठाढ़ी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. बिहार राज्य भारत स्काउट व गाइड परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय व महंथ राजेश्वर गिरी प्लस टू उच्च विद्यालय अंधराठाढ़ी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में छात्र- छात्राओं को अनुशासन पीटी, डम्बल, फिजिकल, सिटिंग व्यायाम सिखाया गया. प्रधानाध्यापक मो. मुख्तार आलम और दिलीप कुमार यादव ने कहा कि स्काउट और गाइड प्रशिक्षण का मुल उद्देश्य अनुशासन, समाज में दहेज प्रथा, नैतिक पतन एवं समाज में चल रहे विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया गया. बच्चे कल का भविष्य है. इसके साथ ही स्काउट और गाइड के 16 ग्रुप में बांटकर हाइक का प्रोग्राम किया गया. कहा कि आपदा के समय किस प्रकार हम सभी सिमित साधनों में टेंट एवं भोजन बना सकते है. समापन समारोह में शिविर प्रधान सह जिला सचिव डॉ. अरुण कुमार चौधरी और कुमारी पवन के साथ प्रशिक्षक अरविंद कुमार, राजेश कुमार दास, नितू कुमारी, नसीम प्रवीण के अलावे शिक्षक शिव कुमार महतो, शैलेंद्र कुमार चौधरी, नवीन कुमार राम, राम कुमार भारती, संजय कुमार राम, अमरनाथ मंडल आदि शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन