2330 बोतल शराब के साथ स्कार्पियों जब्त

वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के स्कॉर्पियो में 2250 बोतल देसी नेपाली शराब एवं 80 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया.
खजौली. संध्या गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बीएमपी सशस्त्र जवान के सहयोग से सुक्की साईफन पुल के पश्चमी वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के स्कॉर्पियो में 2250 बोतल देसी नेपाली शराब एवं 80 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो तेज गति से खजौली की आ रही है. थानाध्यक्ष ने स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया. लेकिन स्कार्पियो चालक पुलिस को देखकर गाड़ी को भगाकर दतुआर के रास्ते भागने लगा. पुलिस पीछाकर सतेढ़ गांव के पास स्कार्पियो को घेर कर पकड़ लिया. वहीं स्कार्पियो चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया. मौके पर के एसआई रामकुमार, पीएसआई जितेश मिश्रा सहित बीएमपी जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




