Madhubani News : सापेक्ष संजय का जिला क्रिकेट टीम में चयन से हर्ष

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर के ऑलराउंडर सापेक्ष संजय का चयन जिला क्रिकेट टीम में हुआ है.

विज्ञापन

झंझारपुर. झंझारपुर के ऑलराउंडर सापेक्ष संजय का चयन जिला क्रिकेट टीम में हुआ है. जिला क्रिकेट संघ के सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा है कि सापेक्ष संजय झंझारपुर के हटाढ़ रुपौली निवासी व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दंपति लक्ष्मण लाल कर्ण व जयंती देवी का पौत्र है. पिता संजय कर्ण पत्रकार हैं. वहीं, माता श्वेता कर्ण समाजसेवी हैं. सापेक्ष डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल झंझारपुर आरएस में 10 वीं का छात्र है. सापेक्ष संजय दाएं हाथ का बेहतरीन बल्लेबाज व फिरकी गेंदबाज हैं. सापेक्ष ललित कर्पूरी स्टेडियम में स्थापित हेम चंद्र स्पोर्ट्स क्लब में कोचिंग करता है. सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि सापेक्ष संजय का चयन श्यामल सिन्हा अंडर 16 टूर्नामेंट के लिए जिला क्रिकेट टीम में हुआ है. वहीं, झंझारपुर से बैट्समैन के रूप में अनुज कुमार सिंह का भी चयन हुआ है. जिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर दोनों खिलाड़ी को दर्जनों लोगों में हर्ष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन