Madhubani News : संदीप यूनिवर्सिटी सिजौल में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : संदीप यूनिवर्सिटी सिजौल में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित

संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल में रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा स्पेशल कैंपेन का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल में रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा स्पेशल कैंपेन का शुभारंभ हुआ. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और समाज में स्वच्छ भारत हरित भारत का संदेश फैलाना था. कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई. इसके बाद परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, पोस्टर, स्लोगन प्रदर्शन और जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर डीन डॉ. अजय कुमार, समन्वयक डॉ. अमरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. पप्पू कुमार और डीन डॉ. अभिषेक ठाकुर उपस्थित रहे. उन्होंने स्वच्छता और सतत् कचरा प्रबंधन पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया. छात्र परिषद के अंशु कुमार, राहुल कुमार और अन्य प्रतिनिधियों ने भी जागरूकता फैलाने में योगदान दिया. सभी से परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया. नोडल अधिकारी डॉ. पप्पू कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है. हमारा लक्ष्य है कि परिसर और आसपास की बस्तियां स्वच्छ और जागरूक बनें. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वह अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को सर्वोपरि रखेंगे. समाज को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ने में सक्रिय योगदान देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन