विद्यालय से गायब छह शिक्षकों की सेलरी कटी

मध्य विद्यालय भैरवा एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरवा से छह शिक्षक गायब पाये गये. इन शिक्षकों पर स्पष्टीकरण करते हुए वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है.
बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी में चल रही विशेष कक्षाओं से प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भैरवा एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरवा से छह शिक्षक गायब पाये गये. इन शिक्षकों पर स्पष्टीकरण करते हुए वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है. डीपीओ साक्षरता कुंदन कुमार ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया था. इस दौरान शिक्षक गायब पाए गए थे. इनको स्पष्टीकरण करते हुए उच्च अधिकारियों को लिखने की बात कही गई है. हालांकि शिक्षकों का कहना है कि वे लोग स्कूल में उपस्थित थे. जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है सभी शिक्षकों ने पदाधिकारी को सम्मान के साथ विद्यालय में उनसे बातचीत भी की. अपने स्पष्टीकरण में शिक्षकों ने कहा है कि शिक्षकों के उपस्थित रहने के बाद भी कार्रवाई की गई है, जो न्याय संगत नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










