Madhubani News : राजद कार्यकर्ताओं ने किया महिला संवाद कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : राजद कार्यकर्ताओं ने किया महिला संवाद कार्यक्रम

प्रखंड के जगवन पूर्वी पंचायत के दमला घाट स्थित राजद कार्यकर्ताओं ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड के जगवन पूर्वी पंचायत के दमला घाट स्थित राजद कार्यकर्ताओं ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता हरी साहु ने की. मौके पर राजद युवा प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ने कहा कि पूर्व विधायक डॉ. फैयाज अहमद ने जिस तरह से विकास का काम किया है. बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में इसी से काम करने की कोशिश करूंगा. कहा कि बिहार में नौकरी की कोई कमी नहीं है. सभी विभाग में जगह खाली है. बहुत सारे हमारे क्षेत्र के शिक्षित बच्चे बेरोजगार हैं. उनको नौकरी नहीं मिल रही. ऐसे शिक्षित बच्चों को नौकरी मिलेगी. राजद एक ऐसी पार्टी है जो जात-पात की नहीं विकास और रोजगार पर बात करती हैं. कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा एवं महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन