Madhubani : आयुष्मान भारत योजना के लिए आठ नये निजी अस्पतालों की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : आयुष्मान भारत योजना के लिए आठ नये निजी अस्पतालों की अनुशंसा

चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट पर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डिस्ट्रिक्ट एम्पैनलमेंट कमिटी (डीइसी) की बैठक हुई. बैठक में अधिक से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट पर विचार-विमर्श किया गया. इस क्रम में आठ निजी अस्पतालों के आवेदनों को स्टेट एम्पैनलमेंट कमेटी को अनुशंसा के लिए अग्रसारित किया गया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि निजी अस्पतालों के सूचीबद्ध होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और आयुष्मान कार्डधारी लाभार्थियों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. वर्तमान में मधुबनी जिला अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों सहित 28 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं. इसके बाद आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत गठित जिला शिकायत निराकरण समिति (डीजीआरसी) की बैठक हुई. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा, वरीय उप समाहर्ता कुमार आलोक एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक कुमार प्रियरंजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन