Madhubani News : नगर परिषद क्षेत्र के 11 वार्ड में हुआ जन संवाद कार्यक्रम

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद के नव सृजित विभिन्न 11 वार्डों में नगर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. नगर परिषद के नव सृजित विभिन्न 11 वार्डों में नगर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंगलवार को वार्ड 23 से 27 तक में जन संवाद कार्यक्रम कर इसका समापन किया गया. नगर जनसंवाद कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मोहल्ला में पहुंचकर वहां की समस्याओं से रूबरू होकर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं विकास कार्यों के शीघ्र व समुचित कार्यान्वयन करना ही उद्देश्य है. मंगलवार को वार्ड 23 के नवटोल दुर्गा मंदिर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, इओ मनोज कुमार, उपमुख्यपार्षद साबिया प्रवीण, स्वक्षता पदाधिकारी दीपक कुमार, सिटी मैनेजर संजय कुमार, वार्ड पार्षद नीरू देवी, भूमि सुधार उप समाहर्ता चंदन कुमार झा सहित अन्य उपस्थित थे. वार्ड में लोगों ने सड़क एवं नाला निर्माण सहित अन्य कुछ विकासात्मक योजना की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन